संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Keshav ki khani

केशव हीरानी अपने आलीशान बंगले के आलीशान बेडरूम में बेखबर सो रहे थे । उनकी यह आदत थी कि वह रात का खाना 10:00 बजे खाकर अपने बेडरूम में आ जाते थे और 10:00 बजे का न्यूज़ बुलेटिन सुनकर सो जाते थे । वह खाने के दौरान या खाने से पहले या बाद में शराब नहीं पीते थे । शराब क्या वह कोई दूसरी नशीली चीज भी न खाते थे न पीते थे । यही कारण था कि 60 वर्ष के हो जाने के बाद भी केशव हीरानी आज भी पूर्ण रूप से स्वस्थ और चुस्त थे । केशव हीरानी सो जाने के बाद सुंदर सपने देखते थे । वे सुंदर सपने उनके बेटे कमल हीरानी के बारे में होते थे, उनकी बेटी तमन्ना हीरानी के बारे में होते थे । उन दोनों के भविष्य के बारे में होते थे, उनके बिजनेस के बारे में होते थे जो दिन-ब-दिन तरक्की कर रहा था । उनकी रेडिमेड गारमेंट्स की मुंबई के पास ठाणे जिले में एक बड़ी फैक्ट्री थी और बांद्रा कुर्ला रोड पर उनका इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस था । उनके बेटे कमल हीरानी ने जो लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री लेकर आया था, उसने अपने डैडी के सारे बिजनेस को संभाल लिया था । केशव हीरानी अपने बेटे कमल को बिजनेस के सलाह-मशवरे देते रहते थे जिस पर ...