मध्य प्रदेश पुलिस के इंपोर्टेंट

जानवर के प्रथम अवशेष किस प्रदेश में पाए गए हैं?

[A] राजस्थान
[B] गुजरात
[C] मध्य प्रदेश
[D] उड़ीसा

Hide Answer

Correct Answer: C [मध्य प्रदेश]
Notes:
जानवरों के प्रथम अवशेष मध्य प्रदेश के आदमगढ़ में पाए गए हैं।

2.घाटीगाँव वन्यजीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?

[A] झारखंड
[B] बिहार
[C] महाराष्ट्र
[D] मध्य प्रदेश

Hide Answer

Correct Answer: D [मध्य प्रदेश]
Notes:
घाटीगाँव वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में है और 511 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यहाँ चीतल, बंदर, नीलगाय, लकड़बग्घा आदि पाए जाते हैं।

3.माधव राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?

[A] उत्तर प्रदेश
[B] मध्य प्रदेश
[C] उत्तराखंड
[D] कर्नाटक

Hide Answer

Correct Answer: B [मध्य प्रदेश]
Notes:
माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में है और ग्वालियर क्षेत्र में है। यह उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में है और 354 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहाँ अनेक जंगली पर्वत, घास के मैदान हैं। यह जैवविविधता सम्पन्न क्षेत्र है। यहां खैर, सलाई, धावड़ा आदि के पेड़ पाए जाते हैं और चिंकारा ,चीतल, नीलगाय, सांबर, चौसिंघा आदि जानवर पाये जाते हैं।

4.कान्हा टाइगर रिजर्व किस प्रदेश में है?

[A] उत्तर प्रदेश
[B] मध्य प्रदेश
[C] छत्तीसगढ़
[D] केरल

Hide Answer

Correct Answer: B [मध्य प्रदेश]
Notes:
कान्हा टाइगर रिजर्व  मध्य प्रदेश में है। यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यहाँ 1000 से अधिक फूलों के पेड़ों की प्रजातियाँ हैं। यहां के मुख्य जंगली जानवर बाघ, तेंदुआ, जंगली कुत्ते, जंगली बिल्ली, लोमड़ी और सियार हैं। यहाँ पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियाँ हैं।

5.निम्नलिखित में कौन सा बांध बेतवा नदी पर नहीं है?

[A] राजघाट बांध
[B] परीछा बांध
[C] माताटीला बांध
[D] बनसागर बांध

Hide Answer

Correct Answer: D [बनसागर बांध]
Notes:
बनसागर बांध मध्य प्रदेश के शहदोल जिले में सोन नदी पर है जिससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार को सिंचाई का पानी मिलता है।

6.निम्नलिखित में कौन सा जिला नर्मदा नदी के मार्ग में नहीं है?

[A] मण्डला
[B] देवास
[C] खरगोन
[D] विदिशा

Hide Answer

Correct Answer: D [विदिशा]
Notes:
विदिशा जिला मध्य प्रदेश के उत्तर मध्य में है जबकि नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के पश्चिम, पूर्व और उत्तर में बहती है।

7.निम्नलिखित जानकारी पर ध्यान दीजिए:-
1- यह मध्य प्रदेश में केले का सबसे बड़ा उत्पादक है।
2- यह ताप्ती नदी के किनारे है।
3- यह विद्युत करघे उद्योग का सबसे बड़ा हब है।
यह कौन सा जिला है?

[A] इंदौर
[B] शिवपुरी
[C] बुरहानपुर
[D] छतरपुर

Hide Answer

Correct Answer: C [बुरहानपुर]
Notes:
ये सभी चरित्र बुरहानपुर में है। 

8.मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

[A] भील
[B] गोंड
[C] सहरिया
[D] बैगा

Hide Answer

Correct Answer: A [भील]
Notes:
2011 की जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश की 21.1% जनसंख्या जनजातियों की है।इनमें सर्वाधिक जनसंख्या भील लोगों की है। भील मध्य प्रदेश के झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन , अलीराजपुर आदि जिलों में मुख्य रूप से पाई जाती है। गोंड जनजाति मध्य प्रदेश के बेतुल, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, बालाघाट, शहदोल, मंडला आदि जिलों में पाई जाती है।
According to the 2011 Census of India, Bhil is the most populous tribe with a total population of 4,618,068, constituting 37.7 per cent of the total ST population. Gond is the second largest tribe, with a population of 4,357,918 constituting 35.6 per cent. The next four populous tribes are: Kol, Korku, Sahariya and Baiga. These six tribes constitute 92.2 per cent of the total ST population of the State. [Tribals in Madhya Pradesh

9.मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है?

[A] 300 लाख हेक्टेयर
[B] 305 लाख हेक्टेयर
[C] 308 लाख हेक्टेयर
[D] 310 लाख हेक्टेयर

Hide Answer

Correct Answer: C [308 लाख हेक्टेयर]
Notes:
मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल 308 लाख हेक्टेयर है।

10.कौन सा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में नहीं है?

[A] माधव राष्ट्रीय उद्यान
[B] सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
[C] पेंच राष्ट्रीय उद्यान
[D] वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान

Hide Answer

Correct Answer: D [वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान]
Notes:
वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान बिहार में है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असिस्टेंट लोको पायलट की नई भर्ती 2024

Keshav ki khani